झारखंड में करमा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है. भाई-बहन के त्योहार करमा की कई धार्मिक मान्यताएं हैं। इसके साथ ही झारखंड के करम पूजा का इतिहास बिहार के रोहतास किले से भी जुड़ा हुआ है. झारखंड के करम पूजा का इतिहास बिहार के रोहतास किले से जुड़ा है.पलामू: झारखंड के साथ-साथ बिहार से सटे इलाकों में सोमवार को करमा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है. करमा पूजा से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं हैं और इसका अपना इतिहास भी है. करमा पूजा का इतिहास बिहार के रोहतास किले से भी जुड़ा हुआ है. ,, कोडरमा में मनाया गया करम महोत्सव, अखरा में करम डायर के साथ झूमे लोगइतिहासकार इस संबंध में और करमा पूजा के बारे में कई बिंदुओं पर जानकारी देते हैं. इतिहासकार बताते हैं कि कैसे कुडुख समुदाय के लोगों ने आक्रमणकारियों से बचने के लिए करम के पेड़ के नीचे शरण ली थी। पलामू के जीएलए कॉलेज के शिक्षक बर्नार्ड टोप्पो ने बताया कि यह बात 1200 के आसपास की है, जब रोहतास राज्य में कुडुख समुदाय मौजूद था और उनका व्यापार फल-फूल रहा था. उसी दौरान आक्रमणकारियों ने रोहतास किले पर हमला करने की योजना तैयार की...