Skip to main content

क्यों मनाया जाता है कर्मा पूजा ?


झारखंड में करमा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है. भाई-बहन के त्योहार करमा की कई धार्मिक मान्यताएं हैं। इसके साथ ही झारखंड के करम पूजा का इतिहास बिहार के रोहतास किले से भी जुड़ा हुआ है.


 झारखंड के करम पूजा का इतिहास बिहार के रोहतास किले से जुड़ा है.पलामू: झारखंड के साथ-साथ बिहार से सटे इलाकों में सोमवार को करमा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है. करमा पूजा से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं हैं और इसका अपना इतिहास भी है. करमा पूजा का इतिहास बिहार के रोहतास किले से भी जुड़ा हुआ है.
 ,,
  कोडरमा में मनाया गया करम महोत्सव, अखरा में करम डायर के साथ झूमे लोगइतिहासकार इस संबंध में और करमा पूजा के बारे में कई बिंदुओं पर जानकारी देते हैं. इतिहासकार बताते हैं कि कैसे कुडुख समुदाय के लोगों ने आक्रमणकारियों से बचने के लिए करम के पेड़ के नीचे शरण ली थी। पलामू के जीएलए कॉलेज के शिक्षक बर्नार्ड टोप्पो ने बताया कि यह बात 1200 के आसपास की है, जब रोहतास राज्य में कुडुख समुदाय मौजूद था और उनका व्यापार फल-फूल रहा था. उसी दौरान आक्रमणकारियों ने रोहतास किले पर हमला करने की योजना तैयार की. इसकी जानकारी कर्मा और धर्मा दो भाइयों को मिली। दोनों भाइयों ने इसकी जानकारी तत्कालीन राजा को दी और हमले से बचने के लिए कुड़ुख समुदाय के लोगों ने रोहतास की गुफाओं में शरण ली। इस किले के पास एक बड़े करम पेड़ के नीचे कुडुख समुदाय की महिलाएं और बच्चे सात दिन और सात रात तक छिपे रहे थे। इस घटना के बाद कुड़ुख समुदाय में करम वृक्ष का महत्व बहुत अधिक माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है। करमा पूजा के दिन बहनें करम पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाइयों से कर्म और धर्म की तरह उनकी रक्षा करने का वचन लेती हैं।
 ,,पलामू के जीएलए कॉलेज परिसर में सोमवार को करमा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी छात्रों ने किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गयी. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अखरा में मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य के साथ नाच-गाकर त्योहार मनाया.

Comments

Popular posts from this blog

Mauryan Empire 322-185  Gupta Empire 320-550 Mughal Empire 1526-1857

दिल्ली और प्रदूषण ।

नमस्कार दोस्तो ,  मैं सन्नी कुमार आपका तहे दिल से Eenfnety प्रोडक्शन्स चैनल में स्वागत करता हूं।  जिस प्रकार दिल्ली पर पटाखों का गुब्बार  फूटा है , वो देख के तो यही लगता है की जल्द ही दिल्ली इंसानी प्रजाति के लिए दुख का कारण बनेगी ।  १३ नवंबर की रात पटाखे बैन होने के बावजूद प्रशासन सोई रही , न कोई कारवाई हुई न कोई मुकदमा , यहां तक कि खुद कई सरकारी अफसरों ने इस बैन का पालन नहीं किया ।  ये अल्टीमेटम बोहोत नाजुक था और सरकार ने भी ज्यादा कमर न कसी ।  जिसके कारण दिल्ली दिवाली के बाद २१७ से सीधे ३२२ पहुंच गई ।  दिल्ली के प्रदूषण का ये नया दौर नही है दोस्तो इससे पहले ३१२ २०२२, ३७२ २०२१ और सबसे ज्यादा ४३१ २०१६ में ।   इस मीटर को देखे तो आपको पता चलेगा की क्या हालात है हमारे कैपिटल सिटी की , ये तो कुछ भी नही इसी बार १३ नवंबर की रात को लोगो के पटाखे जलाने के साथ aqi index ९९९.९ पर चला गया था , आप अंदाजा लगाइए अगर आप सिगरेट नहीं पीते है , तो भी दिल्ली में आप रहकर रोज २० से २५ सिगरेट आराम से पी रहे है , और यही नहीं दोस्तो इसके साथ ही ल...

क्यों और कैसे गायब हुए २०००० लोग ?

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा और सरकार ने हाल के वक्त में यूएफओ और एलियन जैसी घटनाओं के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है. इस मौके पर हम दुनिया की एक ऐसी जगह के बारे में जान लेते हैं, जहां बहुत सी अजीब घटनाएं देखने को मिली हैं. इस जगह को 'अलास्का ट्रायंगल' के नाम से जाना जाता है. यहां होने वाली चीजों के बारे में सुनकर हर कोई हैरानी जताता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां यूएफओ दिखना, भूतों की आवाज आना और विशाल पैरों के निशान दिखना आम बात है. 1970 के बाद से अभी तक 20,000 से अधिक लोग गायब हो गए हैं.   मिरर यूके की रिपोर्ट में डिस्कवरी चैनल डॉक्यूमेंट्री के हवाले से लिखा गया है, यूएफओ देखने वाले चश्मदीद वेस स्मिथ का कहना है कि वो काफी अलग ट्रायंगल आकार की मजबूत चीज थी. हम जिन एयरक्राफ्ट्स को जानते हैं, वो उनसे अलग तरह से उड़ रही थी. उस उड़ने वाली चीज से आवाज नहीं आ ही थी. इस बारे में स्मिथ ने आगे बताया, 'ये ऐसा था, जैसे आपको जो कुछ भी सिखाया गया है, वो सब ओझल हो गया हो. क्योंकि ये कैसे संभव हो सकता है?' वेस स्मिथ ने जहां यूएफओ देखा, उस जगह से 11 मील दूर रहने वाले माइकल ...