अंतरिक्ष की दुनिया अपने आप में अलग है, यह पृथ्वी की तरह नहीं है। इसी वजह से अंतरिक्ष में यानी स्पेस स्टेशनों में रहने वाले वैज्ञानिकों की जीवनशैली बिल्कुल अलग होती है। आज हम आपको इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बारे में बताते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक रहते हैं और अंतरिक्ष के बारे में अपना शोध करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में कौन रहता है? अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अमेरिका, जापान, रूस समेत 15 देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के वैज्ञानिक रहते हैं। इसकी स्थापना भी इन देशों ने मिलकर की है. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहकर वैज्ञानिक कई ऐसी पहेलियाँ सुलझाते हैं, जो पृथ्वी पर रहकर हल नहीं हो पातीं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहने वाले वैज्ञानिकों का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में इंसानों के रहने की संभावनाएं तलाशना है। जब ये वैज्ञानिक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अपना समय बिताने के बाद पृथ्वी पर लौटते हैं, तो यह पता लगाने के लिए शोध किया जाता है कि इतने लंबे समय तक बिना गुरुत्वाकर्षण के अंतर्राष्ट्रीय अंत...