अगलापिछला राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर को है, लेकिन उदयपुर ने इस आलीशान शादी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस में हो रही है. दरअसल, राघव चड्ढा अपनी बारात लीला पैलेस से ताज लेक पैलेस तक लेकर जाएंगे। यानी शादी की कुछ रस्में लीला पैलेस में और कुछ ताज लेक पैलेस में होंगी. लीला पैलेस के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं। अब हम आपको ताज लेक पैलेस के बारे में बताएंगे, जिसे भारत का वॉटर पैलेस भी कहा जाता है। कैसा है ताज लेक पैलेस? ताज लेक पैलेस उदयपुर में स्थित एक 5 सितारा होटल है, जो विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करता है। अगर आप यहां रहेंगे तो आपको पता चलेगा कि राजपूताना महल किस भव्यता के साथ बनाए गए थे। यहां की हर दीवार पर आपको रॉयल्टी नजर आएगी। पूरी तरह से एक शानदार झील के बीच में स्थित यह होटल हर मायने में एक जल महल है। ऐसी हैं सुविधाएं पिछोला झील के बीच में स्थित 65 कमरों और 18 भव्य सुइट्स वाले इस होटल को जब आप दूर ...