अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा और सरकार ने हाल के वक्त में यूएफओ और एलियन जैसी घटनाओं के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है. इस मौके पर हम दुनिया की एक ऐसी जगह के बारे में जान लेते हैं, जहां बहुत सी अजीब घटनाएं देखने को मिली हैं. इस जगह को 'अलास्का ट्रायंगल' के नाम से जाना जाता है. यहां होने वाली चीजों के बारे में सुनकर हर कोई हैरानी जताता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां यूएफओ दिखना, भूतों की आवाज आना और विशाल पैरों के निशान दिखना आम बात है. 1970 के बाद से अभी तक 20,000 से अधिक लोग गायब हो गए हैं. मिरर यूके की रिपोर्ट में डिस्कवरी चैनल डॉक्यूमेंट्री के हवाले से लिखा गया है, यूएफओ देखने वाले चश्मदीद वेस स्मिथ का कहना है कि वो काफी अलग ट्रायंगल आकार की मजबूत चीज थी. हम जिन एयरक्राफ्ट्स को जानते हैं, वो उनसे अलग तरह से उड़ रही थी. उस उड़ने वाली चीज से आवाज नहीं आ ही थी. इस बारे में स्मिथ ने आगे बताया, 'ये ऐसा था, जैसे आपको जो कुछ भी सिखाया गया है, वो सब ओझल हो गया हो. क्योंकि ये कैसे संभव हो सकता है?' वेस स्मिथ ने जहां यूएफओ देखा, उस जगह से 11 मील दूर रहने वाले माइकल ...
Comments
Post a Comment