Skip to main content

क्यों टक्कर दे रही है ये ४ फिल्में साइंस को भी ? जाने !


लीजेंड ऑफ द ब्‍लू सी


'लीजेंड ऑफ द ब्लू सी' साउथ कोरिया की किंवदंती से प्रेरित है। यह एक जलपरी और एक ठग के बीच की मजेदार प्रेम कहानी है। जोसियन युग की यह वेब सीरज इतिहास और वर्तमान के बीच की खाई को कम करती है। दो अलग-अलग दौर की कहानी के बीच एक ऐसी कड़ी जोड़ती है, जो आपको अपने साथ बहा ले जाती है।

Goblin (गोब्‍ल‍िन)
goblin

गोब्‍ल‍िन



'गोब्लिन' को 'गार्डियन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड' के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अद्भुत साउथ कोरियन सुपरनैचुरल फिल्‍म है, जिसकी कहानी किम शिन के इर्द-गिर्द घूमती है। वो एक पॉपुलर मिलिट्री लीडर है, जिसे अमर रहने का श्राप मिला है। अब सदियों तक जीवित रहते हुए, वह एक रहस्यमय भूत बन जाता है, जिसे आत्माओं की रक्षा करने का काम सौंपा जाता है। उसकी इस यात्रा में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब वह एक ऐसी दुल्हन की तलाश करता है जो उसके इस श्राप को तोड़ सके। यह फिल्‍म Viki और Netflix पर मौजूद है।

Oh My Ghost (ओह माय घोस्‍ट)
oh-my-ghost

ओह माय घोस्‍ट


साल 2015 की यह वेब सीरीज सुपरनैचुरल थीम को हल्के-फुल्के अंदाज में छूकर आगे बढ़ती है। यह एक डरपोक लड़की की कहानी है, जिस पर एक अधिक मिलनसार लड़की की आत्मा आ जाती है। इस आत्मा का लक्ष्य धरती पर अपने अधूरे सपनों को पूरा करना है। इस कारण बड़ी ही मजेदार और चुनौतीपूर्ण स्थितियां सामने आती है। कहानी तब और दिलचस्‍प हो जाती है, जब इस भूत लड़की का बॉस किसी और के साथ डेटिंग की तैयारी करने लगता है। यह वेब सीरीज Viki ऐप पर उपलब्‍ध है।


A Korean Odyssey (ए कोरियन ओडिसी)
ए कोरियन ओडिसी


साल 2017 के समयकाल में दिखाई गई 'ए कोरियन ओडिसी', 16वीं सदी के चीन की क्लासिक 'जर्नी टू द वेस्ट' कहानी पर बनी है। इस इलाके में अंधेरी शक्तियां आपस में टकराती हैं, क्योंकि स्वर्ग और नरक के दो राजा एक भयंकर युद्ध में मशगूल हो जाते हैं। यह शो अपनी रिसर्च और ग्रैंड सेटअप के लिए काफी मशहूर है। यह व्यक्तिगत चुनौतियों से जूझ रहे, अच्छे और बुरे के बीच के फर्क, जैसी कई बेहतरीन मुद्दों पर आगे बढ़ती है। यह वेब सीरीज आप 'नेटफ्ल‍िक्‍स' पर देख सकते हैं।

    
 

Comments

Popular posts from this blog

Mauryan Empire 322-185  Gupta Empire 320-550 Mughal Empire 1526-1857

दिल्ली और प्रदूषण ।

नमस्कार दोस्तो ,  मैं सन्नी कुमार आपका तहे दिल से Eenfnety प्रोडक्शन्स चैनल में स्वागत करता हूं।  जिस प्रकार दिल्ली पर पटाखों का गुब्बार  फूटा है , वो देख के तो यही लगता है की जल्द ही दिल्ली इंसानी प्रजाति के लिए दुख का कारण बनेगी ।  १३ नवंबर की रात पटाखे बैन होने के बावजूद प्रशासन सोई रही , न कोई कारवाई हुई न कोई मुकदमा , यहां तक कि खुद कई सरकारी अफसरों ने इस बैन का पालन नहीं किया ।  ये अल्टीमेटम बोहोत नाजुक था और सरकार ने भी ज्यादा कमर न कसी ।  जिसके कारण दिल्ली दिवाली के बाद २१७ से सीधे ३२२ पहुंच गई ।  दिल्ली के प्रदूषण का ये नया दौर नही है दोस्तो इससे पहले ३१२ २०२२, ३७२ २०२१ और सबसे ज्यादा ४३१ २०१६ में ।   इस मीटर को देखे तो आपको पता चलेगा की क्या हालात है हमारे कैपिटल सिटी की , ये तो कुछ भी नही इसी बार १३ नवंबर की रात को लोगो के पटाखे जलाने के साथ aqi index ९९९.९ पर चला गया था , आप अंदाजा लगाइए अगर आप सिगरेट नहीं पीते है , तो भी दिल्ली में आप रहकर रोज २० से २५ सिगरेट आराम से पी रहे है , और यही नहीं दोस्तो इसके साथ ही ल...

क्यों और कैसे गायब हुए २०००० लोग ?

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा और सरकार ने हाल के वक्त में यूएफओ और एलियन जैसी घटनाओं के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है. इस मौके पर हम दुनिया की एक ऐसी जगह के बारे में जान लेते हैं, जहां बहुत सी अजीब घटनाएं देखने को मिली हैं. इस जगह को 'अलास्का ट्रायंगल' के नाम से जाना जाता है. यहां होने वाली चीजों के बारे में सुनकर हर कोई हैरानी जताता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां यूएफओ दिखना, भूतों की आवाज आना और विशाल पैरों के निशान दिखना आम बात है. 1970 के बाद से अभी तक 20,000 से अधिक लोग गायब हो गए हैं.   मिरर यूके की रिपोर्ट में डिस्कवरी चैनल डॉक्यूमेंट्री के हवाले से लिखा गया है, यूएफओ देखने वाले चश्मदीद वेस स्मिथ का कहना है कि वो काफी अलग ट्रायंगल आकार की मजबूत चीज थी. हम जिन एयरक्राफ्ट्स को जानते हैं, वो उनसे अलग तरह से उड़ रही थी. उस उड़ने वाली चीज से आवाज नहीं आ ही थी. इस बारे में स्मिथ ने आगे बताया, 'ये ऐसा था, जैसे आपको जो कुछ भी सिखाया गया है, वो सब ओझल हो गया हो. क्योंकि ये कैसे संभव हो सकता है?' वेस स्मिथ ने जहां यूएफओ देखा, उस जगह से 11 मील दूर रहने वाले माइकल ...