Skip to main content

क्यों जलता रहता है स्पेसक्राफ्ट स्पेस में भी क्या है कारण ?




कुछ महीनों पहले चंद्रयान ने भारत से टेकऑफ किया और कुछ ही दिनों पहले चांद पर लैंड होते हुए उसे पूरी दुनिया ने देखा. इस तरह कई अन्य अंतरिक्ष यान धरती से स्पेस में जाते हैं. जब वो धरती से ऊपर की ओर जाते हैं, तो उनके पीछे आग जलती हुई नजर आती है. ये असल में में ईंधन यानी फ्यूल होता है जो जलता, जिसकी वजह से यान ऊपर की ओर जाता है. आप ये तो जानते होंगे कि आग को जलने में ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि जब यान स्पेस (How Rockets Burn Fuel in Space) में पहुंचता है, तो ईंधन कैसे जलता होगा, क्योंकि वहां तो ऑक्सीनज मौजूद ही नहीं होता है!


सोशल मीडिया साइट कोरा एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग किसी भी तरह के सवालों को उठाते हैं और लोग उनके सवालों के जवाब देते हैं. कुछ सालों पहले इस साइट पर एक सवाल पूछा गया- “अंतरिक्ष यान के पीछे जलने वाला फ्यूल अंतरिक्ष में जाकर बिना ऑक्सीजन के कैसे जलता है?” सवाल सुनकर आपके मन में भी ये ख्याल जरूर आया होगा. धरती पर तो रॉकेट (Rocket fuel burning in space) आसानी से उड़कर स्पेस में जा सकते हैं, पर धरती से बाहर, वो कैसे जलते होंगे?

how rockets burn in space
स्पेस में अंतरिक्ष यान अपने साथ ऑक्सिडाइजर लेकर जाते हैं जो ईंधन को जलाता है. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
लोगों ने दिया सवाल का जवाब
कुछ लोगों ने सवाल का जवाब भी दिया है. सुब्रमण्यम एवी नाम के व्यक्ति ने जवाब देते हुए लिखा- “अंतरिक्ष यानों में ऑक्सिजन तरल अवस्था में एक टैंक में भरा रहता है. ईंधन (ठोस प्रज्वलनशील पदार्थ या तरल हाईड्रोजन) व तरल ऑक्सीजन दोनों को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर उसे स्पार्क प्लग के माध्यम से आंच देने पर वह जलता ही रह जाता है. प्रज्वलन बंद करने के लिये टैंक से तरल ऑक्सीजन सप्लाई बंद कर दिया जाता है.

लिक्विड ऑक्सीजन की मदद से होता है ऐसा
ऊपर दिया गया जवाब किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया है जो जरूरी नहीं कि कोई विशेषज्ञ ही हो…इस वजह से हम आपको जानकारों और विश्वस्नीय सूत्रों के जरिए इस सवाल का जवाब भी बताने जा रहे हैं. विज्ञान से जुड़ी एक प्रतिष्ठित वेबसाइट, साइंस एबीसी ने भी इसका जवाब बताया है जिससे पता चलता है कि ऊपर दिया गया तर्क सही है. स्पेस में रॉकेट अपने साथ लिक्विड ऑक्सीजन लेकर जाते हैं. उसी के जरिए ईंधन जलता है और रॉकेट स्पेस में यात्रा करता है.
 

Comments

Popular posts from this blog

Mauryan Empire 322-185  Gupta Empire 320-550 Mughal Empire 1526-1857

दिल्ली और प्रदूषण ।

नमस्कार दोस्तो ,  मैं सन्नी कुमार आपका तहे दिल से Eenfnety प्रोडक्शन्स चैनल में स्वागत करता हूं।  जिस प्रकार दिल्ली पर पटाखों का गुब्बार  फूटा है , वो देख के तो यही लगता है की जल्द ही दिल्ली इंसानी प्रजाति के लिए दुख का कारण बनेगी ।  १३ नवंबर की रात पटाखे बैन होने के बावजूद प्रशासन सोई रही , न कोई कारवाई हुई न कोई मुकदमा , यहां तक कि खुद कई सरकारी अफसरों ने इस बैन का पालन नहीं किया ।  ये अल्टीमेटम बोहोत नाजुक था और सरकार ने भी ज्यादा कमर न कसी ।  जिसके कारण दिल्ली दिवाली के बाद २१७ से सीधे ३२२ पहुंच गई ।  दिल्ली के प्रदूषण का ये नया दौर नही है दोस्तो इससे पहले ३१२ २०२२, ३७२ २०२१ और सबसे ज्यादा ४३१ २०१६ में ।   इस मीटर को देखे तो आपको पता चलेगा की क्या हालात है हमारे कैपिटल सिटी की , ये तो कुछ भी नही इसी बार १३ नवंबर की रात को लोगो के पटाखे जलाने के साथ aqi index ९९९.९ पर चला गया था , आप अंदाजा लगाइए अगर आप सिगरेट नहीं पीते है , तो भी दिल्ली में आप रहकर रोज २० से २५ सिगरेट आराम से पी रहे है , और यही नहीं दोस्तो इसके साथ ही ल...

क्यों और कैसे गायब हुए २०००० लोग ?

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा और सरकार ने हाल के वक्त में यूएफओ और एलियन जैसी घटनाओं के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है. इस मौके पर हम दुनिया की एक ऐसी जगह के बारे में जान लेते हैं, जहां बहुत सी अजीब घटनाएं देखने को मिली हैं. इस जगह को 'अलास्का ट्रायंगल' के नाम से जाना जाता है. यहां होने वाली चीजों के बारे में सुनकर हर कोई हैरानी जताता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां यूएफओ दिखना, भूतों की आवाज आना और विशाल पैरों के निशान दिखना आम बात है. 1970 के बाद से अभी तक 20,000 से अधिक लोग गायब हो गए हैं.   मिरर यूके की रिपोर्ट में डिस्कवरी चैनल डॉक्यूमेंट्री के हवाले से लिखा गया है, यूएफओ देखने वाले चश्मदीद वेस स्मिथ का कहना है कि वो काफी अलग ट्रायंगल आकार की मजबूत चीज थी. हम जिन एयरक्राफ्ट्स को जानते हैं, वो उनसे अलग तरह से उड़ रही थी. उस उड़ने वाली चीज से आवाज नहीं आ ही थी. इस बारे में स्मिथ ने आगे बताया, 'ये ऐसा था, जैसे आपको जो कुछ भी सिखाया गया है, वो सब ओझल हो गया हो. क्योंकि ये कैसे संभव हो सकता है?' वेस स्मिथ ने जहां यूएफओ देखा, उस जगह से 11 मील दूर रहने वाले माइकल ...